बहेड़ी:चोरी की दो बाइक के साथ चार धराए
दरभंगा, जून 12 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ चार युवकों को बहेड़ी बाजार सहित अन्य जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बहेड़ी बाजार के सर्वेश ठाकुर उर्फ सूरज ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर उर्फ राजा ठाकुर तथा रुपौलिया गांव के विकास कुमार झा और दिनकर कुमार शामिल हैं। इनमें से कुछ आदतन और शातिर चोर भी बताये जा रहे हैं। वे पिछले दिनों प्रखंड परिसर से एक बाइक की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये थे। बहेड़ी बाजार के अमित भगत का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बाइकों की लगातार चोरी हो रही थी। यह भी पढ़ें- बहेड़ी:चोरी की दो बाइक के साथ चार धराए पुलिस प्रशासन को इस मामले में और सख्त होना चाहिए। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.