गया, अप्रैल 10 -- गुरुआ प्रखंड के बहेरी गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह और सचिव शिवशंकर सिंह ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा जयपुर हथिया डैम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यात्रा में हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। यह महायज्ञ 10 से 16 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन का आयोजन होगा। ग्रामीणों में इसे लेकर खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...