शाहजहांपुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर क्षेत्र के बहेरिया निवासी रवि कुशवाहा के 27 वर्षीय पुत्र सौरभ की गुरुवार रात घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना को लेकर परिजनों ने दुर्घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार सौरभ अपनी पत्नी नीलम के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलान थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय बाइक से आते वक्त रास्ते में घटना हो गई, जिसमें सौरभ की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना में सौरभ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी नीलम को खरोंच तक नहीं आई, जिससे उन्हें घटना पर संदेह हो रहा है।मृतक के पिता रवि कुशवाहा ने शनिवार को कलान थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। तहरीर में बताया कि घटनास्थल और हेतमपुर में जानकारी करने पर...