बहेरवाडीह गांव में छापेमारी कर 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गया, जुलाई 8 -- डुमरिया प्रखंड के बिहार-झारखंड सीमा स्थित बहेरवाडीह गांव में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी कर 7.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने भंगिया गांव के टोला बहेरवाडीह निवासी लखन मोची के पुत्र योगेन्द्र कुमार उर्फ जोगी के घर की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: 6.50 लीटर देसी शराब संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.