बरेली, मई 18 -- राजकीय कृषि बीज भंडार बहेड़ी पर एक किसान ने दो कुंतल बीज न देने का आरोप लगाया है। आरोप है, किसान से अंगूठा लगवाकर बीज निकाल लिया। वितरण किसान के नाम पर दिखा दिया गया। पीड़ित किसान राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। बहेड़ी के गांव खतौला निवासी राजपाल सिंह का कहना है, किसानों के लिए दिसंबर 2025 में गेहूं का बीज वितरण को आया था। उसने भी आवेदन किया। एक दिसंबर 2025 को गोदाम पर उसे बुलाया गया। उसका अंगूठा लगवाया। इसके बाद कहा गया, आपका नाम ही नहीं आया। बाद में उसे पता चला, बीज वितरण वाली लिस्ट में उसे दो कुंतल बीज देना दर्शाया गया है। उसने गोदाम प्रभारी से शिकायत की तो वह आग बबूला हो गये। उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप, प्रभारी यही बहेड़ी ब्लॉक के ही रहने वाले हैं, किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। अधिकारियों से शिक...