बहेड़ी में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग दंपति की मौत
बरेली, अक्टूबर 4 -- बहेड़ी ,संवाददाता। तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। ओवरटेक करते समय बेकाबू डंपर ने पीछे से मोपेड में टक्कर मारी। दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।रविवार शाम छह बजे नैनीताल फोरलेन हाईवे पर डंपर ने मोपेड मे्ं टक्कर मार दी। गांव मकसूदनपुर निवासी 65 वर्षीय रफीक पुत्र हबीबुल्लाह अपनी 60 वर्षीय पत्नी तौफीकन के साथ रिछा स्टेशन स्थित ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय गुड़वारा गांव के पास बरेली से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते समय उनकी मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। डंपर के पहिए से कुचल के कारण मौके पर ही दम्पति की मौत हो गई। वहां मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.