बहेड़ी बाजार में बाइक की ठोकर से जख्मी पुजारी की हुई मौत
दरभंगा, मई 16 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। बाजार में बुधवार की सुबह बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए बहेड़ी ब्रह्मस्थान के 70 वर्षीय पुजारी बाबूनारायण ठाकुर की शुक्रवार को पीएमसीएच में इलाज के बाद घर पर मौत हो गयी। वे स्वर्गीय विलट ठाकुर के पुत्र थे। घटना के बाद बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल था। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के बाद स्थिति बेहद गंभीर और कोमा में होने की वजह से उसे घर वापस भेज दिया गया। शुक्रवार की शाम को उनके पैतृक घर पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक के भी घायल होने की बात बताई जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.