बहेड़ी के युवक ने वाराणसी में फंदे से लटककर दी जान
बरेली, जुलाई 2 -- बहेड़ी। बहेड़ी के युवक ने वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के घर खबर आने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय अयाज़ पुत्र इकरार अपने साथियों के साथ वाराणसी में रहकर पीवीसी फिटिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक घटना वाली रात उसके साथ काम करने वाले युवक मकान की छत पर सो रहे थे जबकि अयाज़ नीचे कमरे में अकेला सोया था।सुबह काफी देर हो जाने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथियों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अयाज़ का शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद साथियों ने वहीं की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.