बरेली, अप्रैल 27 -- बहेड़ी (बरेली)। बठिंडा में तैनात बहेड़ी के फौजी मनदीप सिंह की रविवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम में बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। आज सोमवार सुबह तक शव बहेड़ी लाया जाएगा। बहेड़ी के गांव गौरीखेड़ा निवासी 34 बर्षीय मनदीप सिंह बठिंडा में 71 इंजीनियर बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हार्ट अटैक पड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सांसे थम गईं। पत्नी गगनदीप कौर व दोनों बच्चे अगम प्रीत सिंह और गुर लीन कौर मनदीप के साथ ही रहते थे। सूचना पर गांव से फौजी की माता रंजीत कौर और भाई जगदीप सिंह बठिंडा रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- बर्फीले तूफान की चपेट में आने से बागपत के अग्निवीर की मौत उधर, पोस्टमार्टम के बाद अफसरों ने मनदीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सोमव...