बरेली, अप्रैल 25 -- बहेड़ी। गांव मितीपुर गांव में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां अवशेष और मांस के सैंपल लेकर परीक्षण को भेजा है। मौके से दो बोरे मांस और दो सिर मिले हैं। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा फैल गया। मितीपुर में कैनाल नाले के पास नत्थूराम पुत्र मनी राम के खेत में मांस और हड्डियों के अवशेष पड़े मिले। गौ रक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर,युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, बजरंग दल के शानू गंगवार सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बागीचे में गोवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप वहां मांस के दो बोरे दो सिर मिले। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेकर मांस और हड्डियों के अवशेष के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.