बहेड़ी की टीम ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की
बरेली, सितम्बर 28 -- बहेड़ी, संवाददाता। बहेड़ी के भाजपा नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। बहेड़ी के ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से नई दिल्ली में भेंट कर सेवा संकल्प अभियान की सफलता और देश प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खजान सिंह गुर्जर, दिनेश गंगवार, वीरेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.