बरेली, मार्च 26 -- बरेली। बहेड़ी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के हंगामा और धरने पर बैठने की खबर से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच को कमेटी बनाई गई है। इस मामले में वार्डन समेत कई को नोटिस दिया गया। लेकिन जवाब नहीं मिला। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। वार्डन समेत कई पर गाज गिर सकती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है, इसी सप्ताह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्कूल संबंधी मूलभूत सुविधाएं भोजन, स्टेशनरी और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध नहीं कराई, जिससे छात्राओं का गुस्सा फूट गया। वार्डन आदि पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 70 स्कूली छात्राओं ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं स्कूली परिसर में धरना पर बैठ गई। काफी देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.