बरेली, जून 7 -- बहेड़ी। आठ साल की मासूम बालिका से युवक ने छेड़खानी की। युवक की शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया, पॉक्सो की धरा भी लगाई है। बहेड़ी के एक गांव में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। घटना के बाद युवक ने बच्ची और उसके घर वालों को जान से मारने के लिए धमकाया और फरार हो गया। डरी-सहमी बच्ची ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां ने घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...