फतेहपुर, अगस्त 25 -- खखरेरु,संवाददाता। थाना क्षेत्र के पौली गांव में वृद्ध साबिर हसन के फांसी लगा जाने देने के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे राशिद हसन तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बेटे ने बताया कि पिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर रोते हुए मानसिक प्रताड़ना की बात बताई थी।बता दें कि 23 अगस्त को साबिर हसन का शव घर के आंगन में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद बेटे ने भाभी गुलफ्सा बानो, उसकी मां साजदा बानो, भाभी की बहन मारुफा और मारूफा के पति यासीन पर पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर साबिर ने आत्मघाती कदम उठाया। बेटे ने बताया कि 22 अगस्त की रात को पिता ने फोन कर प्रताड़ना की बात बताई थी। थाना प्रभारी सत्...