फतेहपुर, जुलाई 30 -- जाफरगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिंदौर गांव में गुरुवार सुबह बहू से झगड़े के बाद 80 वर्षीय वृद्ध सास ने फांसी लगा जान दे दी। बहू ने छत पर शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा और जांच शुरू की है।गांव निवासी वृद्धा लक्ष्मनिया अपनी छोटी बहू रोशनी के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे लक्ष्मनिया गुरु पूर्णिमा के मौके पर सती धाम में आयोजित भंडारे में शामिल होकर घर लौटी थी। इसके बाद बहू से घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गई थीं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहू रोशनी छत पहुंची तो देखा कि पीपल की डाल में दुपट्टे के फंदे के सहारे लक्ष्मनिया झूल रही थीं। उनकी सांसे थम चुकी थी। ...