नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। हुआ यह कि आरोपी का अपनी पत्नी से ईद पर नए कपड़े बनवाने को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ता देख आरोपी की 60 वर्षीय मां बीच-बचाव करने पहुंचीं। गुस्से में बेकाबू होकर बेटे ने अपनी मां को उठाकर फर्श पर पटक दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इस घटना में मौके पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान हमीदुन निशा के रूप में हुई है जो नई सीमापुरी में परिवार के साथ रहती थीं। परिवार में उनका बेटा शेर अली बहू संजीदा तीन पोते-पोती और अन्य परिजन हैं। शेर अली गाजियाबाद के लोनी इलाके में दर्जी का काम करता है।नए कपड़े ब...