प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ही बड़े ससुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार आरोपी की नीयत लंबे समय से खराब है। वह लगातार उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।महिला का आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को मायके से ससुराल लाते समय आरोपी ने सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल रोककर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर धमकी दी। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को घर में अकेली पाकर आरोपी ने कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। लेकिन सामाजिक दबाव के कारण मामला दबा रहा। अब आरोपी की हरकतों से त्रस्त होकर उसने एसपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.