बलरामपुर, मई 11 -- महाराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहू भोज के दिन सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मैनहवा निवासी सहज राम यादव ने बताया कि उनके पुत्र प्रमोद कुमार यादव (28) की शादी 8 मई को सिद्धार्थनगर जिले के बरदहा नानकार निवासी कुसुम यादव के साथ हुई थी। शनिवार को बारात वापस लौटी थी और रविवार को घर में बहू भोज का कार्यक्रम चल रहा था。

दुर्घटना का विवरण बताया गया कि रविवार रात करीब आठ बजे प्रमोद कुमार यादव किसी काम से मोटरसाइकिल से सेमरी चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान नवीनगर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइ...