बहू-बेटी सम्मेलन में सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति किया जागरूक
कन्नौज, जुलाई 19 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र की खैरनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम तुर्कानुर्वा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं एवं किशोरियों को आत्महत्या जैसे कदमों के दुष्परिणाम, नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा के महत्व तथा जल्दबाजी में लिए गए गलत निर्णयों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने तथा परिवार नियोजन अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे 18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को घर पर अकेला न छोड़ें, उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए जागरूक रहें। यह भी पढ़ें- बेटियों को सुरक्षा, स्वावलंबन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.