बलरामपुर, मार्च 8 -- उतरौला, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम पीडिया के हाशिमपारा में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें महिला अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ...