बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा,साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
मुरादाबाद, अगस्त 2 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को महिला सुरक्षा टीम ने ग्राम फैजुल्लागंज में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा टीम ने गोष्ठी के दौरान महिलाओं को बताया कि सरकार की कई योजनाएं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं। इसमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। गोष्ठी में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.