बहराइच, मार्च 22 -- फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत वजीरगंज के सराय काजी गांव में बेटी बहू सम्मेलन का आयोजन किया। पुलिस ने बहू बेटियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा सामाजिक कुप्रथाओं बाल विवाह, घरेलू हिंसा व बालिकाओं से संबंधित अन्य समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए उन पर होने वाले अपराध के प्रति सम्मेलन के माध्यम से जागरूक किया। कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला योजना की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को पढ़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अतुल कुमार वर्मा, महिला आरक्षी शालिनी सिंह, राजकुमारी, अरविंद यादव, सत्येंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.