बलरामपुर, अप्रैल 5 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम और महिला अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने पुलिस टीम व महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ ग्राम पंचायत रजवापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिस पर सख्ती से कार्रवाई होगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। महिला कांस्टेबल अनीता व श्वेता ने बेटियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। किसी अनजान व्यक्ति को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.