बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- भरथना। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना भरथना पुलिस ने उमरसेडा क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। भरथना पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं, मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से बचने के लिए समय रहते परामर्श एवं सहायता लेने की सलाह दी गई। सम्मेलन में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला अपराध, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, थाना उपनिरीक्षक इदु हसन समेत तमाम पुलिस के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बेटियों को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों का मिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.