गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को संस्थागत रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर में 10 अप्रैल को "बहू-बेटी सम्मेलन" पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला एनेक्सी सभागार में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से इस पहल को गोरखपुर जोन में लागू किया जा रहा है। "बहू-बेटी सम्मेलन" कार्यक्रम थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें यूनिसेफ का तकनीकी सहयोग प्राप्त है। कार्यशाला में पुलिस विभाग के साथ-साथ विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण, बाल संरक्षण, सामाजिक कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, राष्ट्री...