बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन
गौरीगंज, अगस्त 9 -- अमेठी। रविवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.