फतेहपुर, फरवरी 8 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के अमेना गांव के पंचायत भवन में पुलिस के द्वारा बहू बेटी सम्मेलन आयोजित हुआ। महिला एसआई ज्योति अहिरवार ने बहू बेटियों व महिलाओं को जागरुक किया। कहा घर परिवार में सास बहू, बेटी मिल जुलकर रहे। मामूली बातों में विवाद के बजाय खुशियां बांटे। दहेज समेत अन्य कारणों से ससुरालियों की प्रताड़ना पर सहयोग की बात कही। यहां पूर्व महिला प्रधान शारदा देवी, आशा बहू अनीता, सविता सहित अमेना व मजरा जबरापुर की महिलाएं, बहु व बेटियां रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.