कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण व साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान और साइबर सुरक्षा को लेकर जिले भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान गांवों, कस्बों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, नए आपराधिक कानून, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संदीपन घाट, पश्चिम शरीरा, कौशांबी, महेवाघाट, सरायअकिल, चरवा, कड़ा धाम, मंझनपुर, कोखराज और महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भ्रमण किया। टीमों ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.