कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत रविवार को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के साथ-साथ साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और आत्मरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना मोहब्बतपुर पइंसा, संदीपनघाट, करारी, महेवाघाट, चरवा, महिला थाना, कड़ा धाम, कोखराज, मंझनपुर और पश्चिमशरीरा सहित जनपद के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, नारी सम्मान और स्वावलंबन पर भी विशेष जोर दिया गया। हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 1076 की उपयोगिता के साथ महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम तथा थाना सीयूजी नंबरों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.