कौशाम्बी, फरवरी 15 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत रविवार को भी जिले की पुलिस ने व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। थाना पश्चिमशरीरा के झारखंडी देवी मंदिर क्षेत्र, थाना सैनी के मलाक निंदूरा, थाना पिपरी के ग्राम मखउपुर, थाना सरायअकिल के स्थानीय कस्बा (शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत), थाना महेवाघाट के ग्राम निगहा, थाना चरवा के ग्राम चरवा तथा थाना संदीपनघाट के हर्रायपुर बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इनमें गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, महिला अपराध, नवीन आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता आदि) तथा महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर फोकस किया गया। समस्याओं पर काउंसलिंग भी की गई। मुख्य हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस आपातकालीन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181...