बलिया, मार्च 17 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। मकान-दुकान में आग लगाकर बहू और पौत्र को मार डालने के आरोपी चिलकहर निवासी 65 वर्षीय झूलन चौरसिया का शव घटना के करीब 36 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर घटनास्थल के पास ही पोखरा में बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि इसी मामले में आरोपी मृतका की सास कांति व जेठ दीपक चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिलकहर में मटिहीं मार्ग पर स्थित दुकान-मकान में सोमवार की भोर में आग लग गयी। इस घटना में महिला रिंकी और उसके पुत्र धीरज की मौत हो गयी। मृतका का पति नीरज दुकान के पिछले हिस्से से किसी प्रकार बाहर निकल सका। इस दौरान वह घायल हो गया। इस मामले में रिंकी के पिता रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया निवासी पुरुषोत्तम चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने झूलन, उसकी पत्नी कांति और बड़े बेटे दीपक चौरसिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.