प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की एक घटना का पुलिस ने खुलासा कर चोरी हुए जेवर भी बरामद कर लिए। पुलिस ने घर में हुई चोरी के लिए घर की महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस में घटना का खुलासा किया और आरोपी महिला को जेल भेज दिया। लीलापुर थाना क्षेत्र के जरैया (पतुलकी) निवासी शिव बहादुर सिंह के घर 11 सितंबर की रात में लाखों के जेवर चोरी हुए थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने छानबीन कर मंगलवार को घटना का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में शमशेरगंज मोड़ के पास संदिग्ध महिला को देख उसे रोक लिया। पुलिस की छानबीन में महिला ने घर में चोरी की घटना के बारे में बताया। पुलिस महिला की निशानदेही पर चोरी हुए सास के कुछ जेवर बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.