अमरोहा, दिसम्बर 22 -- महिला ने अपने सास-ससुर पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल की मढैया निवासी महिला का कहना है कि शनिवार रात वह पति के साथ घेर पर सो रही थी। रविवार सुबह वह घर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था और कीमती बर्तन एवं कपड़े गायब थे। पीड़िता पति के साथ कोतवाली पहुंची और सास-ससुर पर घर से चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के ससुर से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.