कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के परौर गांव में किसी बात को लेकर सास और बहू में विवाद हो गया। बहू ने सास को घर से बाहर निकाल जमकर लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परौर गांव निवासी राम देवी पत्नी राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार को मामूली बात पर बहू उससे अभद्रता करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और रोड पर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई। चीखपुकार सुन आए आस-पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, छह पर केस दर्ज बहू ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। खून से लथपथ महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ...