मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बहू ने अपनी सास को मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब धमकी दे रही है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के आशियाना फेज-1 निवासी रेखा रानी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 22 अप्रैल देर शाम करीब 7:10 बजे उसकी बहू सृष्टि ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि उस दिन के बाद से बहू सृष्टि उसे लगातार गालियां दे रही है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका को घर लाया, पत्नी बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला यह भी पढ़ें- दो लाख के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति ने दिया तलाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...