महाराजगंज, जनवरी 21 -- निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खरचौली में एक बहू ने घर में घुसकर अपनी सास को मारने पीटने लगी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में खरचौली निवासिनी विमला ने बताया है कि उसकी बहू गुड़िया कुछ माह से अपने मायके में रह रही थी। बीते 12 जनवरी की शाम को वह घर पर आई और उसे गाली देते हुए मारने-पीटने लगी। इससे उसे गंभीर चोट लग गई। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसकी बहू गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.