मधुबनी, मई 3 -- सुनील कुमार सुमन कलुआही। घरेलू विवाद में बहू ने सास की हत्या कर दी। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव की है। मलमल निवासी स्व. राम इकबाल साहु की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी एवं उसकी बहू एक साथ घर में रह रही थी। पुत्र चंडीगढ़ में काम करता है। घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसियों ने बताया की दो दिन पूर्व सास बहू में घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के कारण बहू ने सास आशा देवी 50 वर्ष की हत्या कर शव को घर में ही कंबल में लपेटकर ताला मार कर फरार हो गई। दो दिन बाद आरोपी बहू पूनम देवी ने अपने पति जो चंडीगढ़ में काम कर रहा है इसकी सूचना दिया। कहा कि आपकी मां आशा देवी की मौत हो गई है और उसे कंबल में लपेटकर घर में ताला मार कर वह भाग गई है। इसके बाद सरोज कुमार साहू ने अपने बहनोई कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर निवासी सुनील साहू को फोन से इसकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.