नई दिल्ली, मार्च 18 -- UP News: यूपीे के अलीगढ़ में बरला क्षेत्र के गांव दिलालपुर में बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना हो गई। बिजली विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी की उनके बेटे ने ईंट से सिर व चेहरा कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। वह चारपाई पर लेटे हुए थे। आरोप है कि बहू ने उनके पैर पकड़े, तभी आरोपी बेटे ने ईंट से प्रहार किए। आंख फोड़ी, दिमाग कुचला दिया। जमीन के पट्टे के रुपये नहीं देने और संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बेटा खुद ही थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर के समक्ष जुर्म कबूलते हुए बोला कि मैंने अपने पिता की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बहू की तलाश में टीम लगी हुई है। गांव दिलालपुर निवासी उदय सिंह बिजली विभाग से एसएसओ के पद से सेवानिवृत्त थे। फिलहाल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.