कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur Murder News: यूपी के कानपुर में दवा कारोबारी ससुर की हत्या उनकी अपनी बहू ने ही कराई थी। सोमवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। बहू ने ही पूर्व कर्मचारी को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस की पूछताछ में बहू टूट गई और हत्या कराने की बात कुबूल कर ली। बहू ने पुलिस को बताया कि ससुर बेवजह रोक-टोक कने लगे थे। घर में सीसीटीवी लगाकर प्राइवेसी भी बंद कर दी थी। ससुर की हरकत से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों सुपारी किलर भी जेल भेजे गए हैं। इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट के फर्स्ट फ्लोर पर सी-104 अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी 63 वर्षीय विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव रविवार तड़के उनके कमरे में मिला था। सीसीटीवी फुटे...