बलिया, जनवरी 8 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव के पास बुधवार की शाम बिजली के खम्भे से बाइक की टक्कर में क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी दो व्यक्तियों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूर्यपुरा गांव निवासी पचरत्न प्रजापति अपने लड़के ओमप्रकाश प्रजापति उर्फ पिंटू के लिए लड़की देखने बुधवार को सहतवार स्थित चैन राम बाबा के मंदिर पर अपने मित्र गांव के धीरेन्द्र कपाड़िया के साथ गए थे। वहां से शाम को लौटते समय सुरहिया मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार की दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पचरत्न प्रजापति की पत्नी अनिता और उसके चारों बच्चे ओमप्रकाश प्रजापति पिंटू व सिंटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.