बहू को मार कर लाश गायब करने की प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के रुस्तमचक गांव में बीते दो दिन पूर्व एक महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में घोसी थाना क्षेत्र के डेरसैया गांव निवासी रामसखिया देवी ने रुस्तमचक गांव निवासी सह मृतका के पिता अखिलेश यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध अपनी पुतोह की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी पुतोह ने 10 अगस्त को एक बच्ची का जन्म दिया था। इसके बाद उसके पिता अखिलेश यादव समेत पांच लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। वहीं मेरे पुतोह का जितना भी जेवरात था, उन लोगों के द्वारा रख लिया गया है। जेवरात के लिए ही मेरी पुतोह की हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.