बहू को नहीं हुई संतान, नाराजगी में मांगने लगे अधिक दहेज
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने नगर थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी थानाक्षेत्र के दयालपुर निवासी अवधेश के साथ हुई है। उनकर आरोप है कि ससुरालियों ने संतान पैदा न होने पर परेशान करने लगे। इसके कारण उनसे दहेज की मांग की। पैसा लाने के लिए दबाव बनाया। उन्हें बांस के फट्टे व लात-घुसे से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के अलावा सास शांति देवी और ससुर गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.