छपरा, मई 10 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती सुल्तानपुर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू को जला कर जान मारने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता ने शोर मचाया। आस पास के लोग जुटे।तब जाकर उसकी जान बची। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा गया है कि उसकी शादी पिछले साल 8 मई को प्रेम कुमार उर्फ प्रेमराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के रूप में दस लाख रूपये नकद व पांच लाख रूपये के जेवर के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे इसके लिए जहर देकर मार डालने का भी पूर्व में प्रयास किया गया। पुनः दहेज के लिए उसे तेल छिड़क जला कर मारने का प्रयास किया गया।लेकिन उसने शोर मचाई तो पड़ोस के लोग आ गए और उसकी जान बची।दर्ज प्राथमिकी में उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.