मऊ, मई 11 -- मधुबन। पुलिस ने दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी सास-ससुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सास और ससुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामला विगत 17 मार्च का है, जब कमरौली निवासी बिन्दू देवी ने अपनी बेटी की ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी ससुर रामभवन और सास ऊषा निवासी कमधेनवा पुलिस की पकड़ से बचते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...