एटा, सितम्बर 27 -- एटा, । छह दिन पहले मां-बेटी की हत्या के मामले में अवागढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल आरोपी ससुर, देवर समेत तीन आरोपियों को पकड़ा। घटना का मुख्य आरोपी पति अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहू के चाल चलन ठीक ना होने के कारण पूरा परिवार परेशान था।

घटना की जानकारी रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर की रात को मोहल्ला यादवनगर निवासी कमला देवी, बेटी प्रियंका की आरोपी पति रुकमपाल, ससुर सियाराम निवासी ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद, एक अन्य अज्ञात आरोपी के साथ मिलकर हथौडा मारकर हत्या कर दी थी। मृतका प्रियंका की बेटी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियो...