भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर बहू को प्रताड़ित करने एवं जान से मारने के आरोपित सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी तलाश की जा रही थी। इसी माह एक अप्रैल को मृतका के भाई ने तहरीर दिया था। कहा था कि दिनेश कुमार निवासी प्रजापतिपुर के साथ बहन की शादी पांच नंवबर 2025 को हुई थी। दहेज में सामान एवं उपहार देने का काम किया गया था। उसके बाद भी बहन को पांच लाख रुपयों के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोपितों ने बहन की हत्या कर दी। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि प्रजापतिपुर तिराहे से सास एवं ससुर को दबोचा गया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में नामजद पिता-पुत्र भेजे गए जेल पुलिस टीम में हरिकेश सिंह, अंकुश भारती और खुशबू शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.