आगरा, जनवरी 28 -- एक सास ने बहू के लिए अपने बेटे के खिलाफ ही सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बेटा आशिक मिजाज है। पत्नी को घर से निकाल दिया। खुद प्रेमिका के साथ रह रहा था। मां बहू को साथ लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गई। हंगामा किया। बेटे से साफ कह दिया कि बहू के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगी। चाहें बेटे से रिश्ता क्यों न तोड़ना पड़े। यह देख प्रेमिका ने ईंट से प्रहार करके महिला का सिर फोड़ दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सेवला जाट निवासी उर्मिला देवी ने अपने बेटे विवेक कुमार और उसकी प्रेमिका नीरजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू बहुत अच्छी है। उन्होंने उसे कभी बहू नहीं माना। बेटी मानती हैं। बहू की आंखों में आंसू देख उनका कलेजा फट जाता है। उनकी गैर मौजूदगी में बेटे ने बहू को घर से निकाल दिया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.