बहू के मायके व रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
सुल्तानपुर, मई 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद बहू के मायके व ननिहाल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता सिताबा देवी के अनुसार, नौ मई को उनके बेटे शिवसागर और बहू पूजा के बीच कहासुनी हुई थी।अगले दिन बहू के मायके और ननिहाल पक्ष से आए सुभाष चौहान, पंकज चौहान, पुष्पा, शान्ती, ऊषा, सुदामा व परमीला निवासी शेखवलिया, जनपद आजमगढ़ ने घर आकर बहू पूजा के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जाते समय सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि सोमवार को मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.