बहू के मायके वालों से विवाद में ससुर की मौत
आगरा, मई 9 -- सिकंदरा के गांव लखनपुर में बहू के मायके वालों से विवाद में शनिवार सुबह ससुर की हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह देख बहू के मायके वालों के होश उड़ गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना से सात माह पहले हुई शादी टूटने के कगार पर आ गई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। परखम (मथुरा) निवासी संगीता की शादी सात माह पहले लखनपुर निवासी गौरीशंकर के साथ हुई थी। संगीता गर्भवती है। गौरीशंकर के पिता कुंवर सिंह की सुनार की दुकान थी। वह भी पिता के साथ दुकान पर बैठता था। शुक्रवार रात संगीता का अपनी ननद से झगड़ा हुआ था। मारपीट में उसे चोट लग गई। उसने यह जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। सूचना पर संगीता के दो भाई और एक बहन लखनपुर आ गए। ससुराल आकर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.