बहू के मायके वालों ने दंपति को किया घायल, तीन पर केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव मऊ हरथला में बहू के रिश्तेदारों ने दंपति पर हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह विवाद दहेज का सामान ले जाने को लेकर हुआ था। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र के नयागांव मऊ निवासी मुन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम 4:30 बजे वह अपनी पत्नी शाहजहां और बेटे कामिल के साथ घर में बैठे थे। आरोप लगाया कि उसी दौरान बहू अंजुम निशा के रिश्तेदार अमरोहा के डिडौली थाना के जोया निवासी मोहम्मद तंजीम अपने साथ दिवेश और डिडौली थाना के ही गांव सलारपुर माफी निवासी नईम को लेकर घर में आ गए। मुन्ने खां के अनुसार तीनों उनकी बहू और दहेज का सामान लेकर जाने लगे। विरोध पर आरोपियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। धारदार हथियार से हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.